मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा के परिवार से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसका फैंस को सालों से इंतजार था। पिछले करीब 14 साल से चल रहा पारिवारिक विवाद अब पूरी तरह खत्म हो गया है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने भांजे और मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ सारे गिले-शिकवे दूर कर लिए हैं।
‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर दिखी बॉन्डिंग इस सुलह की गवाह बनीं ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ की शूटिंग, जहाँ सुनीता आहूजा एक खास मेहमान के तौर पर शामिल हुईं। सेट पर सुनीता, कृष्णा और कश्मीरा को एक साथ काले रंग के कपड़ों में ट्यूनिंग करते हुए देखा गया। तीनों ने न केवल मीडिया के सामने खुशी-खुशी पोज दिए, बल्कि एक-दूसरे को गले लगाकर यह संदेश भी दिया कि अब परिवार में सब कुछ ठीक है।
“14 साल का बनवास खत्म” मीडिया से बात करते हुए सुनीता आहूजा ने अपने चिर-परिचित बेबाक अंदाज में कहा, “आज 14 साल का बनवास खत्म हुआ है।” सुनीता के इस बयान पर कश्मीरा शाह ने भी चुटकी लेते हुए कहा, “अब किसी और का (बनवास) शुरू होगा।” कृष्णा ने अपनी मामी के आने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शो की अब तक की सबसे बेहतरीन मेहमान बताया।
क्या था विवाद? बता दें कि यह अनबन साल 2016-18 के दौरान तब शुरू हुई थी जब कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर एक टिप्पणी की थी, जिसे सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ माना था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच दूरियां इतनी बढ़ गई थीं कि वे सार्वजनिक मंचों और रियलिटी शोज में भी एक-दूसरे के साथ आने से कतराने लगे थे।
आरती की शादी से शुरू हुई थी पहल रिश्तों में जमी बर्फ पिघलने की शुरुआत कृष्णा की बहन आरती सिंह की शादी से हुई थी, जहाँ गोविंदा ने पहुंचकर सबको चौंका दिया था। अब सुनीता आहूजा के इस कदम ने साफ कर दिया है कि आहूजा और शर्मा परिवार अब फिर से एक हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस इस मिलन को देखकर काफी खुश हैं और इसे “परफेक्ट फैमिली मोमेंट” बता रहे हैं।











Leave a Reply