मुंबई: भारतीय क्रिकेटर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट का मैदान नहीं बल्कि उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक अपनी करोड़ों की फरारी कार में मुंबई की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं, तभी ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें चेकिंग के लिए रोक लिया।
क्या है पूरा मामला? वायरल वीडियो के अनुसार, मुंबई पुलिस ने शहर में सुरक्षा और यातायात नियमों के तहत जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर गाड़ियों की चेकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान एक बेहद चमचमाती नीले रंग की फरारी 12-सिलिंडर (Ferrari 12Cilindri) वहां से गुजरी। पुलिसकर्मियों ने रूटीन चेकिंग के लिए इस सुपरकार को भी रुकने का इशारा किया।
जैसे ही कार रुकी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने खिड़की के अंदर झांका, तो वहां भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को बैठा देख वे हैरान रह गए।
पुलिसकर्मी का रिएक्शन हुआ वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक को पहचानते ही पुलिसकर्मी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। उन्होंने न केवल हार्दिक का अभिवादन किया बल्कि उनसे हाथ भी मिलाया। इसके बाद पुलिसकर्मी ने सम्मान के साथ “ओके साब, ठीक है साब, जाइए साब” कहते हुए उन्हें आगे जाने का रास्ता दे दिया। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और पुलिस के व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं।
12 करोड़ की है यह सुपरकार हार्दिक पंड्या को महंगी गाड़ियों का काफी शौक है। उनकी इस नई फरारी की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार फरारी की सबसे ताकतवर ग्रैंड टूरर गाड़ियों में से एक है, जिसमें 6.5-लीटर V12 इंजन लगा है। यह महज कुछ ही सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 340 किमी/घंटा से भी ज्यादा है।
IPL 2026 की तैयारी में जुटे हार्दिक क्रिकेट की बात करें तो हार्दिक पंड्या फिलहाल 28 मार्च से शुरू होने वाले IPL 2026 की तैयारियों में व्यस्त हैं। वह एक बार फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेलेगी। फैंस को उम्मीद है कि अपनी नई कार की तरह हार्दिक भी मैदान पर तूफानी प्रदर्शन करेंगे।











Leave a Reply