चेन्नई/मनोरंजन डेस्क: फिल्मी सितारों और उनके प्रशंसकों के बीच का रिश्ता हमेशा खास होता है, लेकिन जब कोई सुपरस्टार अपने किसी फैन के जीवन के सबसे बड़े दिन का हिस्सा बन जाए, तो वह पल यादगार बन जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सूर्या के एक प्रशंसक की शादी में, जहां अभिनेता ने अचानक पहुंचकर सबको हैरान कर दिया।
दूल्हे ने दिया दुल्हन को सबसे बड़ा गिफ्ट यह पूरा मामला अरविंद और काजल नाम के एक जोड़े की शादी का है। इंस्टाग्राम पर ‘काधल्स’ (Kaadhals) नाम के पेज पर इस खास पल का वीडियो साझा किया गया है। दरअसल, दूल्हे अरविंद ने अपनी दुल्हन काजल को सरप्राइज देने के लिए गुपचुप तरीके से सूर्या को आमंत्रित किया था।
हैरान रह गई दुल्हन वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सूर्या मैरिज हॉल में एंट्री लेते हैं, दुल्हन काजल को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता। वह पूरी तरह से स्तब्ध रह जाती है और हैरानी में अपना मुंह ढक लेती है। सुपरस्टार सूर्या ने न केवल शादी में शिरकत की, बल्कि नवविवाहित जोड़े से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। सूर्या की सादगी ने वहां मौजूद सभी मेहमानों का दिल जीत लिया।
सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन इस वीडियो के वायरल होने के बाद सूर्या के प्रशंसक उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “सूर्या वाकई में एक बेहतरीन इंसान हैं।” वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, “अपनी शादी में सूर्या को लाना एक अलग ही लेवल का स्वैग है, हमें तो जलन हो रही है!”
सूर्या का वर्कफ्रंट वर्कफ्रंट की बात करें तो सूर्या हाल ही में फिल्म ‘कंगुवा’ में नजर आए थे। फिलहाल वह आरजे बालाजी के निर्देशन में बन रही अपनी अगली फिल्म ‘करप्पु’ (Karappu) की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह डबल रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास निर्देशक वेंकी अटलूरी और जीतू माधवन के साथ भी बड़े प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं।










Leave a Reply