नई दिल्ली: सड़क सुरक्षा नियमों का पालन हर नागरिक के लिए अनिवार्य है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर नियम भी किसके लिए बनाए जाएं। वीडियो में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बिना हेलमेट के बाइक चला रहे एक बुजुर्ग को रोका, लेकिन बुजुर्ग ने बिना हेलमेट होने का जो कारण बताया, उसे सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गया।
वायरल वीडियो की शुरुआत में, ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक अंकल को रोकते हैं और पूछते हैं कि वह बिना हेलमेट के क्यों गाड़ी चला रहे हैं। पुलिस के सवाल पर अंकल ने एकदम अप्रत्याशित जवाब दिया। उन्होंने बड़े ही सहज भाव से कहा, “अरे मेरे साइज़ का तो हेलमेट ही नहीं मिलता है।”
यह सुनकर पुलिसकर्मी को लगा कि अंकल शायद बहाना बना रहे हैं। पुलिसकर्मी ने कहा कि, “ये तो आपने नई बात कही है, हम अपना हेलमेट लगवा देते हैं।” इसके बाद अंकल ने पुलिसकर्मी का हेलमेट लिया और अपने सिर पर लगाया। लेकिन हैरत की बात यह रही कि हेलमेट उनके सिर से नीचे ही नहीं उतर पाया, जिससे यह साबित हो गया कि वह सच कह रहे थे।
अंकल ने अपने अनोखे ‘लॉजिक’ से न सिर्फ ट्रैफिक पुलिस को अचंभित कर दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेज़ी से फैल रहा है। यूज़र्स इस मजेदार बातचीत पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूज़र ने मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा कि, “पहली बार ऐसा वीडियो देखा है। इनकी जगह तो हेलमेट कंपनी का चालान होना चाहिए!” इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कुछ ‘अपवाद’ भी होते हैं, जो नियमों को चुनौती दे सकते हैं।










Leave a Reply