अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से की सगाई, 6 साल की डेटिंग के बाद कन्फर्म किया रिश्ता

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस लोकप्रिय जोड़ी ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाते हुए सगाई कर ली है।

इस बात का खुलासा खुद अर्जुन रामपाल ने हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में किया, जहां दोनों अपनी लव स्टोरी पर बात कर रहे थे। पॉडकास्ट के दौरान जब गैब्रिएला ने कहा कि उनकी अभी शादी नहीं हुई है, तो अर्जुन ने तुरंत बीच में टोकते हुए कहा, “हमारी सगाई हो गई है। हम यह आपके शो में रिवील कर रहे हैं।” इस खुलासे ने उनके फैंस को उत्साहित कर दिया है।

शादी से पहले हैं दो बच्चे

बता दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स शादी से पहले ही दो बच्चों के माता-पिता हैं। उनके बड़े बेटे अरिक का जन्म 2019 में हुआ था, और दूसरे बेटे अरिव का जन्म 2023 में हुआ।

पॉडकास्ट में अपनी प्रेम कहानी पर बात करते हुए अर्जुन ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि वह शुरू में गैब्रिएला की ‘हॉटनेस’ के कारण उनके पीछे गए थे, लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास हुआ कि उनके व्यक्तित्व में हॉटनेस के अलावा भी कई बेहतरीन चीजें हैं।

वहीं, गैब्रिएला ने बताया कि पेरेंटहुड (माता-पिता बनने) ने प्यार के बारे में उनकी समझ को पूरी तरह बदल दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के आने के बाद उनका प्यार अब बिना शर्त हो गया है और यही चीज़ उनके रिश्ते को मज़बूत बनाती है। धुरंधर की सफलता का आनंद ले रहे अर्जुन के इस नए ऐलान के बाद अब फैंस को उनकी शादी की तारीख जानने का इंतज़ार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *