टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने लिए कृष पाठक संग सात फेरे, ‘रामायण’ के लक्ष्मण सुनील लहरी रहे नदारद 🤩👰‍♀️

मुंबई: टीवी जगत की जानी-मानी अदाकारा सारा खान ने अपने बॉयफ्रेंड कृष पाठक के साथ पूरे रीति-रिवाजों से शादी कर ली है। बीते 5 दिसंबर को कपल ने हिंदू परंपरा के अनुसार सात फेरे लिए, जिसके बाद शादी और रिसेप्शन के तमाम वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर छाए हुए हैं। इससे पहले, दोनों ने 6 अक्टूबर 2025 को कोर्ट मैरिज की थी।

सुनील लहरी की गैरमौजूदगी ने खींचा ध्यान

इस ग्रैंड वेडिंग में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय कृष पाठक के पिता और दिग्गज अभिनेता सुनील लहरी (जो रामानंद सागर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके हैं) की गैरमौजूदगी रही। सुनील लहरी अपनी बहू सारा खान की हल्दी और शादी, दोनों ही रस्मों में शामिल नहीं हुए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कृष और उनके पिता सुनील लहरी के बीच रिश्ते मधुर नहीं हैं। कृष केवल 9 महीने के थे, जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। कृष को उनकी मां ने ही पाला है, जिसके चलते वह अपना उपनाम भी मां का ही इस्तेमाल करते हैं।


रिसेप्शन पार्टी में लगा सितारों का जमावड़ा

सारा खान और कृष पाठक की खुशी में शामिल होने के लिए टीवी इंडस्ट्री के कई चेहरे पहुंचे। रिसेप्शन पार्टी में राजीव ठाकुर, सृष्टि रोडे, फलक नाज, नगमा, आवेज दरबार, और जैद दरबार जैसे कई सेलेब्स ने शिरकत की। टीवी एक्टर किंशुक महाजन भी अपनी पत्नी दिव्या गुप्ता के साथ नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे।

गौरतलब है कि सारा खान अपने पति कृष पाठक से उम्र में चार साल बड़ी हैं, लेकिन कपल के बीच का प्यार और बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर साफ झलकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *