नंगी तलवार से ‘अफगान जलेबी’ पर ऐसा डांस! इस लड़की का वीडियो देख 7.7 करोड़ लोग हुए हैरान

नई दिल्ली: इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा डांस वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसने देखने वालों को हैरत में डाल दिया है। डांसर और कंटेंट क्रिएटर लावण्या दास मानिकपुरी ने अपने हुनर से एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। इस वायरल वीडियो में वह एक नंगी तलवार को अपने शरीर पर संतुलित (balance) करते हुए शानदार बेली डांस (Belly Dance) करती नज़र आ रही हैं।

बेली डांस और तलवार का अनोखा मेल

वायरल हो रहे इंस्टाग्राम रील में लावन्या बॉलीवुड गाना ‘अफगान जलेबी’ पर डांस कर रही हैं। डांस को अनोखा बनाने के लिए, उन्होंने एक नुकीली तलवार को प्रॉप के रूप में इस्तेमाल किया। लावन्या ने बड़ी कुशलता से तलवार को पहले अपनी कमर पर संतुलित किया, और बेली डांस के तेज मूव्स के बावजूद तलवार टस से मस नहीं हुई। वीडियो में उन्हें कुछ सेकंड के लिए तलवार को सिर पर भी बैलेंस करने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है।

7.7 करोड़ लोगों ने देखा यह परफॉर्मेंस

लावण्या के इस जोखिम भरे और खूबसूरत परफॉर्मेंस को सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। उनके इस वीडियो को अब तक 7.7 करोड़ से ज़्यादा लोग देख चुके हैं, और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

कौन हैं लावन्या? लावण्या दास मानिकपुरी एक लोकप्रिय डांसर और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह अपने अनोखे और रचनात्मक डांस वीडियो के लिए जानी जाती हैं।

यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में उनकी कला और साहस की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने उन्हें ‘डांसिंग डीवा’ कहा, वहीं कई लोगों ने उनके संतुलन (balance) और मूव्स की तारीफ की। यह वीडियो साबित करता है कि डांस एक कला है, जिसे लावन्या जैसे कलाकार नए और रोमांचक ढंग से पेश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *