टीवी सीरियल ‘देवों के देव… महादेव’ में ‘पार्वती’ का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) जल्द ही मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी सोनारिका ने अपने ग्लैमरस अंदाज में कोई कमी नहीं आने दी है। हाल ही में उन्होंने अपनी बीच वेकेशन की कुछ बेहद बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

आखिरी ट्राइमेस्टर में बेबी बंप फ्लॉन्ट
सोनारिका भदौरिया इस समय अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी ट्राइमेस्टर (Last Trimester) में हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह समुद्र किनारे बिकिनी पहनकर बेबी बंप (Baby Bump) फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वह डूबते सूरज (सनसेट) का लुत्फ उठाती दिखीं, और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का अद्भुत ग्लो साफ झलक रहा है।
एक्ट्रेस ने यह खुशखबरी अपनी शादी के डेढ़ साल बाद सुनाई थी। वह और उनके पति विकास पराशर नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सोनारिका का मजेदार कैप्शन












इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनारिका ने एक मजेदार कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा, “अब ये पेट ही मेरी पूरी पर्सनालिटी बन चुका है।” उनके इस पोस्ट को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।
फैंस हुए दीवाने, जमकर की तारीफ
सोनारिका की इन ग्लैमरस प्रेग्नेंसी फोटोज पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें ‘बहुत खूबसूरत’ बताया, तो वहीं दूसरे ने लिखा, “प्रेग्नेंसी में ये और भी हॉट लग रही हैं।” सोनारिका भदौरिया का यह बोल्ड फोटोशूट उनकी प्रेग्नेंसी जर्नी को और भी खास बना रहा है।











Leave a Reply