‘बॉर्डर 2’ से वरुण धवन का फर्स्ट लुक आउट, वॉर मोड में देख फैंस बोले- ‘1000 करोड़ पक्के!’

नई दिल्ली: बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) को लेकर फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स ने आज बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का पहला लुक जारी कर दिया है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

वॉर मोड में दिखे वरुण धवन, फैंस हुए एक्साइटेड

सनी देओल स्टारर इस सीक्वल में वरुण धवन का एकदम नया और दमदार अवतार देखने को मिला है। जारी किए गए पोस्टर में वरुण धवन इंडियन आर्मी की वर्दी पहने, युद्ध के मैदान में हाथ में बंदूक लिए ‘वॉर मोड’ में दिखाई दे रहे हैं। उनका यह इंटेंस और देशभक्ति से भरा लुक दर्शकों की रोंगटे खड़े कर रहा है।

वरुण के इस धांसू लुक को फैंस की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्टर की तारीफ करते हुए लिखा है कि यह फिल्म “100 नहीं, बल्कि 1000 करोड़” का कारोबार करेगी, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।

कास्ट और रिलीज डेट

फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। इस मेगा मूवी में वरुण धवन और सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

मेकर्स ने 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ के इस सीक्वल की रिलीज के लिए अगले साल गणतंत्र दिवस सप्ताह (Republic Week) को चुना है। ‘बॉर्डर 2’ अगले साल 23 जनवरी को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए रिकॉर्ड बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *